छत्रपति श्री शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350 वीं  वर्षगाठ  सर्वत्र मनाई जा रही है ।  रायगढ़  के किले पर  घटित यह घटना भारत के इतिहास में हिंदवी  स्वराज की स्थापना का स्वर्णिम क्षण है।  हम सभी की सहभागिता से शिवोत्सव महाप्रतियोगिता का आयोजन कर इस क्षण का उत्सव मना रहे हैं।

 इस अवसर पर आयोजित लघु चित्र (रील्स) प्रतियोगिता में आपका स्वागत है । छत्रपति श्री शिवाजी महाराज के जीवन, समय और प्रख्यात व्यक्तियों की बहुमुखी उपलब्धियों के विभिन्न पहलुओं पर एक शैक्षिक यात्रा शुरू करने के लिए हम आपकोआमंत्रित करते हैं । 

 

 संकल्पना : छत्रपति श्री  शिवाजी महाराज

            प्रतिभागियों को छत्रपति श्री  शिवाजी महाराज के जीवन और शासन के विभिन्न पहलुओं जैसे उनकी सैन्य प्रतिभा, प्रशासनिक सुधार, राजनयिक कौशल और सांस्कृतिक योगदान आदि का शोधपूर्वक अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करना इस आयोजन का उद्देश्य है। इतिहास के पन्नों में झांकें और जानें कि कैसे छत्रपति श्री  शिवाजी महाराज ने वीरता, न्याय और सुशासन के मूल्यों को विकसित करके एक छोटे से राज्य को एक शक्तिशाली साम्राज्य में परिवर्तित कर दिया।

            आप अपनी रील्स में भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर छत्रपति श्री  शिवाजी महाराज के स्थायी प्रभाव, धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और एक न्यायपूर्ण और समृद्ध राज्य के लिए उनके दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने से, आपके पास छत्रपति श्री  शिवाजी महाराज की रोचक दुनिया को जानने, उनके नेतृत्व गुणों से सीखने और अपने लोगों के प्रति उनके अटूट समर्पण से प्रेरित होने का अवसर है।

            इस दूरदर्शी नेता का यश सर्वत्र फैलाने, प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए आप हमारे साथ जुड़ें और उनके उल्लेखनीय जीवन और परंपरा की गहरी समझ में योगदान दें। आपकी रील भारत के महानतम ऐतिहासिक व्यक्तित्वों में से एक नया दृष्टिकोण प्रदान करने की कुंजी हो सकती है।

 

भाषा मराठी | हिंदी | English

गट
वेळ मर्यादा
सहभाग शुल्क
खुला
20 से 120 सेकंद
50 रु.

नियम एवं शर्तें

  1. उक्त प्रतियोगिता सभी आयु वर्गों के लिए खुली है।
  2. छत्रपति श्री  शिवाजी महाराज से संबंधित विषय पर लघु चित्र (रील्स) स्वीकार्य होगी।
  3. लघु चित्र (रील्स) मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में से एक भाषा में हो।
  4. प्रत्येक प्रतियोगी न्यूनतम एक और अधिकतम चाहे जितने लघु चित्र (रील्स) प्रस्तुत कर सकता है। परंतु ऐसा करते समय उसे प्रत्येक लघु चित्र (रील्स) के लिए नया पंजीयन (registration) करना आवश्यक है।
  5. लघु चित्र (रील्स) प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक 31 मार्च  2024 है। उससे पहले उक्त लघु चित्र (रील्स), संस्था की वेबसाईट पर अपलोड होना आवश्यक है। उसके बाद प्राप्त कोई भी लघु चित्र (रील्स) स्वीकार्य नहीं होगा।
  6. प्रतियोगिता में सहभागी होने हेतु सहभाग शुल्क ऑनलाइन जमा करें। उक्त शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं मिलेगा। एक से अधिक लघु चित्र (रील्स) प्रस्तुत करने हो तो प्रत्येक अतिरिक्त लघुचित्र (रील्स) के लिए शुल्क भरना होगा।
  7. प्रारम्भिक दौर में चयनित प्रवेशिका शिवोत्सव की वेबसाइट पर मतदान के लिए www.rfbharat.com पर सभी देख पाएंगे।
  8. लघु चित्र (रील्स) का ‘परीक्षण’ ऑनलाइन मिले हुए लाइक्स एवं सम्मानित परीक्षकों द्वारा दिए गए अंक इन सबका एकत्रित विचार कर किया जाएगा।
  9. परीक्षकों का निर्णय अंतिम होगा और वह प्रत्येक प्रतियोगी पर बाध्यकारी होगा |  इस संदर्भ में कोई पत्रव्यवहार अथवा चर्चा नहीं होगी।
  10. संस्था की ओर से प्रकाशित किये जानेवाले मुद्रित, डिजिटल अथवा तत्सम किसी भी प्रकार के माध्यमों में इस प्रतियोगिता हेतु प्रस्तुत किये गए लघु चित्र (रील्स) का समावेश किया जा सकता है। इस संबंध में प्रतियोगी से अतिरिक्त अनुमति आवश्यक नहीं मानी जाएगी | 
  11. प्रतियोगिता में सहभाग लेनेवाले प्रत्येक प्रतियोगी को सहभागिता का प्रमाणपत्र ई-मेल द्वारा दिया जाएगा।
  12. प्रस्तुत किये गए लघु चित्र (रील्स) की सभी सामग्री (कन्टेन्ट) का, साथ ही उस संदर्भ में किसी भी प्रकार की आपत्ति ली जाने पर उसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रतियोगी की होगी। उसमें प्रकाशित होनेवाले प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भावार्थ के कारण आपत्ति उत्पन्न होने पर आयोजक, संस्था ज़िम्मेवार नहीं होगी।
  13. प्रतियोगिता में सहभागी होनेवाले प्रतियोगी का प्रवेश शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं मिलेगा।
  14. प्रतियोगिता के नियम, शर्तें एवं दिनांक आंशिक अथवा पूरी तरह से बदलने का अधिकार आयोजक का होगा, उस पर आयोजक का निर्णय अंतिम होगा।
  15. उक्त लघु चित्र (रील्स) शिवोत्सव के पेज को टैग करें।
  16. लघुचित्र (रील्स) वर्टिकल फॉरमेट में हो। 
  17. लघुचित्र (रील्स) में प्रयोग किये जानेवाले गीत, संवाद, या अन्य तत्सम बातों के  कॉपीराइट संबंधित कोई आपत्ति प्राप्त होने पर उसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रतियोगी की होगी। आयोजक संस्था उसके लिए ज़िम्मेवार नहीं होगी।